फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजना ने छोड़ा पानी, नदी में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी द्वारा परियोजना झील से पानी छोड़े जाने से वहां काम कर रहे 20 मजदूर फंस गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस द्वारा मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान कई वाहन में नदी में फंसे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे परियोजना झील से पानी छोड़े जाने पर अलकनंदा का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे अलकनंदा नदी में खनन पट्टों (आरबीएम) पर खनन सामग्री भर रहे मजदूर व वाहन नदी में फंस गए। वाहनों व मजदूरों के नदी में फंसने की सूचना पर कंपनी ने कुछ देर के लिए पानी प्रवाह रोका। इसके बाद मौके पर पुलिस ने फंसे हुए 20 मजदूरों के साथ ही वाहनों को भी बाहर निकाला। कंपनी के जन संपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने कहा कि पानी छोड़े जाने से पूर्व चेतावनी सायरन बजाया जाता है। साथ ही एक माह पूर्व जिला प्रशासन को जल स्तर की स्थिति से अवगत करा दिया गया था। लोगों को अब नदी तटों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें