फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी उतराखंड में 12 अभ्यर्थियों ने की रिपोर्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देश भर के आईआईआईटी (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान), जीएफआईटी (शासकीय सहायता प्राप्त प्रौद्योगिकी संस्थान) और एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में बीटेक में दाखिले के प्रथम चरण के तहत एनआईटी उत्तराखंड में अब तक 12 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग कराई है। प्रथम राउंड की प्रवेश प्रक्रिया दो जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

जेईई (एडवांस) और जेईई (मेन) ऑल इंडिया रेंकिंग घोषित होने के बाद उक्त संस्थानों में प्रवेश के लिए 15 जून से च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। 27 जून को जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अॅथोरिटी) प्रथम राउंड की सीट स्वीकृति (सीट एलोकेशन) जारी की गई, जिसके बाद 28 जून से रिपोर्टिंग सेंटरों में प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई। एनआईटी उत्तराखंड में बनाए गए रिपोर्टिंग सेंटर में शुक्रवार तक 12 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की है। प्रथम राउंड की रिपोर्टिंग 2 जुलाई तक चलेगी। दाखिले के लिए सात राउंड निर्धारित किए गए हैं। वहीं एक अगस्त से एनआईटी उत्तराखंड में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बार एनआईटी उत्तराखंड में बीटेक के पांच ट्रेड में 150 सीट पर प्रवेश होना है। पूर्व में संस्थान में 300 सीट थी, लेकिन स्थायी कैंपस के अभाव में संस्थान में सुविधाओं की कमी को देखते हुए इस बार सिर्फ डेढ़ सौ सीटों पर एडमिशन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें