फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती के दयानंदनगर (शीशमझाड़ी) में सड़कों पर कूूड़ा फेंकने वालों पर अब पांच हजार रुपय का जुर्माना लगेगा। निगरानी के लिए मुनिकरेती नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र में एक कर्मचारी की नियमित तैनाती की है। इसके अलावा इलाके में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मुनिकीरेती नगर पालिका के अंतर्गत शीशमझाड़ी में रोजाना कूड़ा वाहन पहुंचने के बाद भी सड़कों पर गंदगी डंप करने की शिकायतें मिलने पर पालिका प्रशासन ने अब सख्त प्लान बनाया है। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के मुताबिक स्थानीय नागरिकों को मौखिक रूप से कई बार सड़कों पर कूड़ा नहीं फेंकने की चेतावनी दी जा चुकी है। बावजूद इसके लिए लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों की गलती से नगर को गंदगी मुक्त करने के अभियान को पलीता लग रहा है। इसके तहत अब सड़कों पर कूूड़ा डालने वालों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नियमित कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर पहली बार पांच हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। दोबारा लापरवाही मिलने पर अर्थदंड के साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें