फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर की शिक्षाएं वर्तमान में भी प्रासंगिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। कबीर चौरा आश्रम के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को संत कबीरदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संत कबीर की प्रतिमा पर अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला रोड स्थित कबीर चौरा आश्रम में महामंडलेश्वर प्रदीप दास के सानिध्य में कबीर जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अनुयायियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पहुंचे निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि संत समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर लोगों को एक नई दिशा देने के साथ मुख्यधारा मेें लाने का काम करते हैं। स्वामी कृष्णाचार्य ने कहा कि संत कबीर ने धर्म का प्रचार-प्रसार कर समाज को एक नई दिशा देने के लिए किया। कबीर की शिक्षाएं वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। ऐसे में हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विनय सारस्वत, महंत बलवीर दास, पं. रवि शास्त्री, भगतराम कोठारी, चारू कोठारी, अमित सक्सेना, अभिषेक शर्मा, राम चौबे, विवेक सक्सेना, विजय सारस्वत, महंत कपिल मुनि, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें