ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे ग्रुप के मैच में बुधवार को खेले गए। जिसमें मेरठ और विकासनगर की टीमों ने विपक्षी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दून स्ट्राकर देहरादून और कर्ण क्रिकेट एकेडमी मेरठ पहले की सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
बुधवार को पहला मुकाबला हरिद्वार और बीडीएम एकेडमी ए मेरठ के बीच में हुआ। मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 119 रन बनाये। टीम में अनुराग ने सर्वाधिक 38 रन और आयुशमान ने 19 रनों का योगदान दिया। हरिद्वार की टीम से निकेत, तुषार और नमन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम 15 ओवर में महज 66 रन बनाकर आल आउट हो गई। निकेत ने 15, रिषभ ने 16 और तुषार ने 12 रन बनाये। इस तरह मेरठ ने 53 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच विकासनगर और हरिद्वार के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार की टीम ने 17 ओवरों में 56 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम के रमन ने 13 रन बनाये। बाकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा प्राप्त नहीं कर पाये। जवाब में विकासनगर ने बिना विकेट खोये हुए 10 ओवरों में जीत हासिल की। सर्वाधिक रन शिवम बलूनी ने 37 रन बनाए। इस अवसर पर विकास क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गोयल, सचिव तरुण कुमार, संजय गुप्ता, विपिन्न तोमर, जितेंद्र कौशिक, प्रियंक तोमर, समरीस आदि मौजूद थे।