फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमकेएसवाई के नाम पर धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उद्यान विभाग पर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई (पीएमकेएसवाई) के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। विकासनगर में आयोजित कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान तरसेब सिंह तोमर ने कहा कि योजना के तहत कालसी व चकराता विकास खंडों के अंतर्गत टपक सिंचाई योजना, माइक्रो स्प्रिकलर सिंचाई योजना, पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई योजना के तहत काश्तकारों को मिलने वाली सिंचाई योजनाओं के नाम पर सरकारी अभिलेखों में खानापूर्ति की जा रही है। वहीं योजनाओं को पूर्ण दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरातल पर लगभग 20 प्रतिशत कार्य किया गया है व अभिलेेखों में 100 प्रतिशत कार्य दिखाए गए हैं। ऐसे में पर्वतीय विकास खंडों के काश्तकारों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारी देहरादून से कालसी व चकराता ब्लॉक के अंतर्गत पीएमकेएसवाई योजना के तहत कराए कार्यों की धरातलीय जांच करवाने की मांग की है। कहा कि उक्त प्रकरण की शीघ्र जांच नहीं करवाई गई तो सामाजिक कार्यकर्ता विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक में नरेश तोमर, पूर्ण चौहान, महिला, बास्ट खन्न, विक्रम, रजनीश, सौरभ, संदीप, संजय, गोपाल सिंह, मोहम्मत एहसान, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें