फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की लत भी नशे से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर मंगलवार को कोतवाली में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों से किसी भी तरह के नशे और सोशल मीडिया की लत से बचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से युवाओं की गतिविधियों पर ध्यान रखने को कहा। नेत्र चिकित्सक डॉ. राजे नेगी ने युवाओं में तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया की लत को भी नशा बताया। कहा कि इससे युवा लगातार खेलों से दूर हो रहे हैं, जिससे उनका मानसिक विकास रुक जाता है। इसके साथ ही सामाजिक और परिवार से भी दूरी बन जाती है। गोष्ठी में पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के डॉ. राकेश कुमार उभान, डॉ. अदिति सिंह और तरुण राणा ने भी नशे से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। गोष्ठी में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी, डॉ. दयाधर दीक्षित, ममता असवाल, अंजू कुलियाल, मनोरमा रावत, शीला ध्यानी, अंकिता यादव, सृष्टि भारद्वाज, दीपांकर पंत, दीपेंद्र सिंह, सुनील नैनवाल, मुकेश चंद्र सिलस्वाल, महेंद्र सिंह, संजय कुमार, राजेश कुमार, सुशील चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें