फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चे पर विफल साबित हुई प्रदेश सरकार:प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। वर्तमान सरकार द्वारा अब तक लिए गए करीब 14 निर्णयों पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। चुनावी घोषण-पत्र केवल जुमला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अब तक का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है। तीर्थनगरी में उद्योग का रूप ले चुका राफ्टिंग व्यवसाय सरकार की गलत नीतियों के कारण बंद हो गया है। इससे इस व्यवसाय से जुड़े युवाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। चुनावी घोषण-पत्र में भाजपा ने तीन महीने में लोकायुक्त कानून लाने का वायदा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे यह वादा सिर्फ जुमला साबित हो रहा है। भ्रष्टाचार से लड़ने की सरकार की इच्छा शक्ति खत्म हो गई है। सरकार की स्थानांतरण नीति में मनमाने ढंग से ट्रांसफर हो रहे हैं। वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शराब माफिया के हवाले कर दिया है। शराबबंदी की वकालत करने वाली सरकार में मोबाइल वैन के जरिए से घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है। महंगाई कम करने के बजाय सरकार ने गरीबों के हक का राशन भी छीन लिया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों पर कोई अंकुश नहीं है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के भारी बहुमत से जीत दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें