फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवाओं को दिखाई नशा विरोधी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर पुलिस की ओर से गोष्ठी और रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया। गोपेश्वर में थाना पुलिस की ओर से युवाओं को नशा विरोधी डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं।
थाना गोपेश्वर में आयोजित गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह ने कहा कि अधिकांश युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। हमें नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। स्वयं सेवी संस्थाओं को भी नशामुक्ति अभियान चलाने चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों में गोष्ठी और जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अधिकाधिक जानकारी दी जाएगी चाहिए। इस दौरान नगर में बाइक रैली निकालकर लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। चमोली, जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी और घाट पुलिस चौकी में भी नशा निरोधक दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, टैक्सी यूनियन के मंडलीय सचिव जगमोहन सिंह और थानाध्यक्ष कुंदन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जन जागरूकता रैली निकाली
कर्णप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर थाना पुलिस, व्यापारियों और अन्य लोगों ने नगर में जन जागरूकता रैली निकाली।
पुलिस चौकी से मुख्य बाजार तक हाथों में तख्तियां लेकर नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकत किया गया। सीओ मीथिलेश कुमार ने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयों को रोकने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष चित्रगुप्त, एसआई प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, एसडी जमलोकी, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, डा. मदन मोहन नवानी, संजय रावत, चंद्रशेखर जुयाल और पंकज कुमेड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


छापेमारी कर नशीली दवाइयां करें नष्ट
कर्णप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज जूनियर डिविजन अशोक कुमार ने लोगों से नशीली वस्तुओं का सेवन न करने और तस्करी आदि अपराधों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मादक पदार्थों का सेवन कर अपना स्वास्थ्य खराब कर रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मेडिकल स्टोरों में छापेमारी अभियान चलाकर नशीली दवाइयों को नष्ट कर संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर का संचालन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार डिमरी ने सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. हरीश थपलियाल, डा. रजनीश सिंह, डा. अनुज सैनी, डा. उबैद और थानाध्यक्ष चित्रगुप्त आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें