फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेथा के ग्रामीणों ने एनआईटी स्थाई परिसर निर्माण के लिए भूमि देने पर जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी स्थाई परिसर निर्माण के लिए जलेथा के ग्रामीण बिना शर्त भूमि देने को तैयार हो गए हैं। खुली बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद ग्रामीणों ने कहा कि भूमि जांच में पास होने के बाद रजिस्ट्री करा दी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जलेथा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान गुड्डी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की। बैठक में एनआईटी स्थाई परिसर निर्माण के लिए भूमि दान दिए जाने पर चर्चा की गई। ग्रामीण सौरभ आदि ने बताया कि एनआईटी के लिए भूमि दान दिए जाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है, जिसके तहत घीड़ीखाल से हरकंडी टॉप की करीब 20 एकड़ भूमि दान दिए जाने पर सहमति बनी है। उक्त भूमि का भू-गर्भीय परीक्षण में पास होने के बाद रजिस्ट्री करा दी जाएगी। ग्रामीणों ने भूमि केवल एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण को ही दिए जाने की बात कही है। सौरभ ने बताया कि बुधवार को बैठक में तैयार अनापत्ति पत्र तहसील प्रशासन को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें