फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के आरक्षण खत्म नहीं करने वाले बयान की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उत्तराखंड विकास पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आरक्षण खत्म नहीं करने संबंधी बयान की निंदा की है। उनका कहना है कि इससे देश में पात्रता की अनदेखी की जा रही है। सोमवार को पार्टी के सदस्य मुजीब नैथानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में जातियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है। जिस प्रकार देश के अन्य भागों में जातीय भेदभाव से हिंसा बढ़ रही है। कहा कि उत्तराखंड में आरक्षण लागू करना यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। साथ ही अयोग्य व्यक्ति का चयन होने से सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि भाजपा जातीय भेद नहीं मानती और हिंदू को एक जाति मानती है, तो फिर उसे आरक्षण लागू नहीं करना चाहिए। आरोप है कि भाजपा वोट बैंक के लिए आरक्षण की बात कर रही है। इससे होने वाले सामाजिक दुष्प्रभावों का आंकलन करने के बावजूद भी वोट के लिए भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल आरक्षण को हथियार बना रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास पार्टी किसी भी तरह के आरक्षण का विरोध करती है। बैठक में सुनील रावत, विनय बिष्ट, महेंद्र गुसाईं, रघुवीर सिंह नेगी, विजयपाल सिंह गुसाईं, उम्मेद रावत, आशीष किमोठी, अभय काला, सुरेंद्र भारद्वाज, विश्वजीत बड़थ्वाल, रविंद्र ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें