ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
भाजपा युवा मोर्चा मुनिकीरेती नगर मंडल की ओर से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। रविवार को युवा मोर्चा मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष आशीष कुकरेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैलासगेट क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वन विभाग कॉलोनी, भजनगढ़, कैलासगेट व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा अनिल बडोला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, हर घर बिजली योजना, सुरक्षा बीमा योजना और जन धन आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने लोगों से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया है। इस अवसर पर ऊषा बडोला, सरस्वती जोशी, दीपा भट्ट, सुंदरी बिजल्वाण, पूनम रावत, शुभम बैलवाल, आकाश सकलानी, मनीष कुकरेती, अभिषेक शर्मा, मुकेश सिलस्वाल, भगवती भट्ट आदि मौजूद थे।