फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीपीएल ने जीता प्रतियोगिता का फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पीजी ऑटोनामस कॉलेज खेल मैदान में एडिशन फर्स्ट ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईडीपीएल टीम और सुपरनोवा टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईडीपीएल की टीम ने 15 ओवरों में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरनोवा की टीम 15 ओवरों में 84 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

आईडीपीएल की टीम 15 रन से मैच जीत गई। जिसमें मैन ऑफ द मैच अनिकेत नेगी को घोषित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव दिनेश पैन्यूली ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उपविजेता टीम को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ही ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर सिद्धार्थ चतरथ, भानु हेमराजअनी, अक्षत अरोड़ा, अरुण प्रभाकर, डीपी रतूड़ी, आरसी भट्ट, शेर सिंह थापा, दिनेश पैन्यूली, कुलवीर सिंह, रोशन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें