फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विस्तारण पूर्णकालिक सत्यवान सत्यम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म बंगाल में 6 जुलाई 1901 को हुआ था। डॉ. मुखर्जी बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी थे। 24 वर्ष की आयु में ही वह कलकत्ता विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य बन गए थे। अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में उन्होंने एक गैर-कांग्रेसी मंत्री के रूप में वित्त मंत्रालय का काम संभाला। उन्हीं के सहयोग से हैदराबाद निजाम को भारत में विलीन होना पड़ा था। 1950 में उन्होंने कश्मीर का भारत में विलय करने के लिए जम्मू की प्रजा परिषद पार्टी के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ दिया था। 8 मई 1953 में उन्होंने मांग के समर्थन में तत्कालीन विदेश मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहरी वाजपेयी, वैद्य गुरुदत्त, टेकचंद और डॉ. वर्मन के साथ मिलकर जम्मू के लिए कूच किया था। जहां सीमा प्रवेश के बाद जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 40 दिन तक जेल में बंद रहने के बाद 23 जून 1953 को उनकी रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा नेगी और संचालन जनार्दन जोशी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर धनदेश उनियाल, नीरू देवी, सतीश अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, संदीप शर्मा, आशा सक्सेना, ऋषभ अग्रवाल, दिनेश कौशिक, प्रमोद गुप्ता, सोम प्रकाश सिंघल, संदीप ठाकुर, रमेश प्रधान, जगपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएचसी में मरीजों को बांटे फल
विकासनगर। भाजपा के विकासनगर मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, मंडल प्रभारी सूरत सिंह चौहान, संजय शर्मा कौशिक, रचिता ठाकुर, सविता ध्यानी, विनोद रावत, दिनेश सेठी, सबल, रजत बजाज, नवीन ठाकुर, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें