फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर ग्रामीणों का धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर एसडीएम पर ग्रामसभा जोग्याणा के प्रधान और महिलाओं को धमकाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने कमिश्नर से एसडीएम को तत्काल क्षेत्र से हटाने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, एसडीएम के धमकाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें एसडीएम धमकाते हुए साफ दिख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यमकेश्वर ब्लॉक में बिजनी-चैलूसैण के लिए स्वीकृत अंग्रेजी शराब की दुकान को ग्रामसभा जोग्याणा में खोलने पर ग्रामीण बिफर गए। उन्होंने ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में शराब की दुकान का विरोध शुरू किया, तो एसडीएम कमलेश मेहता ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए गांव में पहुंचे। आरोप है कि एसडीएम ने ग्रामसभा में ही बलपूर्वक ठेका खुलवाने की बात कही और वह वार्ता के दौरान प्रधान और महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं पर बिफर गए। उन्हें धमकाते हुए घर की कुर्की के साथ ही क्षेत्र में पीएससी की तैनाती कराने तक की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने मामले में गढ़वाल कमिश्नर को शिकायती पत्र भेजकर एसडीएम को तत्काल यमकेश्वर से हटाने की मांग की है। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी की है। चेताया कि शीघ्र ऐसा नहीं किया गया, तो वह प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

कोट्स
शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जोग्याणा में कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को जानबूझकर भड़काया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

- कमलेश मेहता, एसडीएम, यमकेश्वर।

स्थानीय लोगों से दुकान खोलने को लेकर पहले ही बातचीत हो चुकी है। उनकी मांग गांव से काफी दूरी पर दुकान खोलने की थी, जिसे मान लिया गया है। बावजूद फिर भी वह विरोध क्यों कर रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। एसडीएम से जुड़े प्रकरण की भी जांच कराई जाएगी।
- सुशील कुमार, डीएम, पौड़ी गढ़वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें