ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में 720 में से 119 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी आयुर्वेद की काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने नीट काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश के 16 आयुर्वेेदिक, दो होम्योपैथिक और एक यूनानी कॉलेज की करीब 1260 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।
सूबे में इस साल बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएसएम की सभी सीटों पर दाखिले के लिए आयुर्वेद विवि काउंसिलिंग कराएगा। गत वर्ष तक आयुर्वेद विवि राज्य कोटे की सीटों के लिए अलग प्रवेश परीक्षा कराता था जबकि मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए प्राइवेट कॉलेज अलग प्रवेश परीक्षा कराते थे। इस साल आयुष मंत्रालय के आदेश के तहत सरकारी और प्राइवेट सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी स्कोर के आधार पर काउंसिलिंग होगी। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि जुलाई के प्रथम सप्ताह में इस काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विवि कुलसचिव डॉ. राजेश अदाना ने एक नोटिस जारी किया है। इसके तहत सामान्य वर्ग के 50 परसेंटाइल से कम वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। पहली बार काउंसिलिंग ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह काउंसिलिंग प्रदेश के 16 आयुर्वेदिक, दो होम्योपैथिक और एक यूनानी कॉलेज की करीब 1260 सीटों पर दाखिले के लिए होगी। इसमें आयुर्वेद विवि की 180 बीएएमएस, प्राइवेट कॉलेजों की 900 बीएएमएस, होम्योपैथिक कॉलेजों की 120 बीएचएमएस और यूनानी कॉले की 60 बीयूएमएस सीटें शामिल हैं।
मैनेजमेंट कोटा की सीटें कॉलेज भरेंगे
प्रदेश के प्राइवेट आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटा की सीटें कॉलेज स्तर पर भरी जाएंगी। एसोसिएशन ऑफ कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कांबोज का कहना है कि उत्तराखंड में लागू प्रवेश अधिनियम 2006 के मुताबिक प्राइवेट कॉलेज की 50 प्रतिशत सीटें मैनेजमेंट कोटा की होती हैं। इन सीटों को कॉलेज नीट स्कोर के आधार पर अपने स्तर की काउंसिलिंग से भरेंगे। इसके लिए कॉलेजों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
नीट में किस श्रेणी के कितने मार्क्स पर मौका
श्रेणी मिनिमम मार्क्स
सामान्य 119
ओबीसी 96
एससी 96
एसटी 96
सामान्य दिव्यांग 107
ओबीसी दिव्यांग 96
एससी दिव्यांग 96
एसटी दिव्यांग 96
किस कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज का नाम सीटें
आयुर्वेद विवि, ऋषिकुल परिसर 60 (बीएएमएस)
आयुर्वेद विवि, गुरुकुल परिसर 60 (बीएएमएस)
आयुर्वेद विवि, हर्रावाला परिसर 60 (बीएएमएस)
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, राजपुर, देहरादून 100 (बीएएमएस)
हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज, डोईवाला, देहरादून 60 (बीएएमएस)
पतंजलि आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार 100 (बीएएमएस)
क्वाड्रा आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की 60 (बीएएमएस)
मदरहुड आयुर्वेदिक कॉलेज, भगवानपुर 100 (बीएएमएस)
देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक, देहरादून 60 (बीएएमएस)
दून मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक, देहरादून 60 (बीएएमएस)
शिवालिक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक, देहरादून 60 (बीएएमएस)
बिशंबर सहाय आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की 60 (बीएएमएस)
बिहाईव कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक, देहरादून 60 (बीएएमएस)
एम देवी आयुर्वेदिक कॉलेज, उत्तरकाशी 60 (बीएएमएस)
ओम आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार 60 (बीएएमएस)
हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार 60 (बीएएमएस)
चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, रुद्रपुर 60 (बीएचएमएस)
परम हिमालय होम्योपैथिक कॉलेज, डोईवाला 60 (बीएचएमएस)
उत्तरांचल यूनानी मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार 60 (बीयूएमएस)