फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय की सीलिंग गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय में व्यैक्तिक सहायक के कार्यालय की छत की सीलिंग अचानक गिर गई, जिसमें व्यैक्तिक सहायक बाल-बाल बच गए। इससे पूर्व विशेष कार्याधिकारी के दफ्तर की सीलिंग भी उखड़कर गिर चुकी है। यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव रोजाना की तरह बीते बृहस्पतिवार को भी कार्यालय पहुंचे थे। शाम के समय वह पानी-पीने के लिए कार्यालय से बाहर निकले ही थे कि अचानक से छत की सीलिंग अचानक गिर गई। सीलिंग के गिरते ही कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यैक्तिक सहायक कार्यालय को बगल में खाली पड़े कमरे में शिफ्ट करना पड़ा। इससे पहले संगठन के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के कार्यालय की सीलिंग भी गिर चुकी है। इस भवन का निर्माण कार्यदायी एजेंसी यूपी निर्माण निगम द्वारा किया गया है। हालांकि, अभी यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से निर्माण एजेंसी के खिलाफ किसी प्रकार के एक्शन की बात नहीं की गई है। व्यैक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बाबत आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही कार्यालय की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें