फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर विष्णुप्रयाग में आयोजित हुआ यज्ञ अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। गंगा दशहरा पर शुक्रवार को गंगा आरती समिति की ओर से विष्णुप्रयाग में यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने अलकनंदा और धौली गंगा के संगम स्थल पर स्नानकर पूजा की।
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर विष्णुप्रयाग में भव्य यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य नरेशानंद जी महाराज और भक्तों ने अलकनंदा और धौली गंगा के संगम पर विश्वकल्याण के लिए यज्ञ कर पूजा की। इस दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया। गंगा आरती समिति के संयोजक नितिन सेमवाल ने गंगा के संरक्षण का आह्वान किया। इस मौके पर समिति के प्रवक्ता बलवंत सिंह रावत, बचन सिंह राणा, भगवती प्रसाद कपरवाण, देवी प्रसाद देवली, दुर्गा प्रसाद नैनवाल, सूरज सकलानी, दुर्गा प्रसाद सकलानी, रंजना शर्मा और बसंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें