फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने तैनाती देने और मानदेय भुगतान की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले के पीआरडी जवानों ने सरकार से तैनाती देने और मानदेय भुगतान की मांग उठाई। पीआरडी जवानों ने मामले में सीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कहा गया कि तैनाती न मिलने और मानदेय का भुगतान न होने से जवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पीआरडी जवान प्रदीप जोशी, यशवंत सिंह, हर्ष लाल, संदीप सिंह और माधुरी ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में पीआरडी जवानों को तैनाती दी जा रही है, लेकिन जिले में शासन से आदेश न मिलने की बात कहकर प्रशासनिक अधिकारी भी मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से बीते अगस्त से अप्रैल माह तक का मानदेय भी नहीं दिया गया है। उन्होंने शीघ्र मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
युवा कल्याण अधिकारी अविनाश दीपक का कहना है कि जिले में सीमित सीटें होने के कारण सभी जवानों को तैनाती देना संभव नहीं है। रोटेशन के आधार पर तैनाती दी जा रही है। छूटे जवानों को आगामी समय में तैनाती दी जाएगी। जवानों के मानदेय के भुगतान का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला योजना से स्वीकृति मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें