फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के रंग में रंगी तीर्थनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से नगर निगम परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब ढाई सौ से अधिक अनुयायियों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान योगाचार्य सुमित थलवाल व गीत बत्रा ने साधकों को योग क्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास से स्लीप डिस्क जैसी जटिल समस्या का समाधान संभव है।
इस मौके पर संत निरंकारी मंडल के ब्रांच प्रमुख हरीश बांगा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमल सिंह, दुष्यंत कुमार वैद्य, महादेव कुड़ियाल, धर्मेंद्र पयाल, फाउंडेशन के प्रमुख सुरेंद्र कथूरिया, राजू बत्रा, राजन निरंकारी, अनिल लिंगवाल, कृष्णानंद खंडूड़ी, अवनीत कुमार, पृथ्वी रमोला, बिजेंद्र रतूडी, जीराम स्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्पर्श गंगा के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिवेणी घाट पर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। स्पर्श गंगा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर बडोनी ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को नियमित रूप से जीवन में अपनाना होगा। इस दौरान ऋषिकेश पब्लिक स्कूल आरपीएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मीनाक्षी मैठाणी, मनोज गुप्ता, नीरज रावत, गीता बिष्ट, कोमल राजपूत, राजेंद्र बिष्ट, रश्मि देशवाल, गीता मित्तल, नेहा नेगी, सिम्मी नागर, रीना शर्मा, चंद्रिका पुंज, गुड्डी कलूड़ा, दीपक सेमवाल, अनीता पंवार, जॉनी लांबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, सत्यम वैदिक योगा स्कूल की ओर से मुनिकीरेती स्थित स्वामीनारायण आश्रम घाट पर योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें योगाचार्य महेश कोठारी ने शिविरार्थियों को वृक्षासन, नौकासन, धनुरासन, पश्चिमोत्तान आसन आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, स्वामी गोपाल भगत, मयंक उनियाल, अंकित डबराल, बीरेंद्र, रोहित सिंह राणा, शिव पुंडीर, नीरज शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, नितीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें