फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस और पुरोहित एकेडमी रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। दून इंस्टीट्यूट खेल मैदान श्यामपुर ऋषिकेश में आयोजित द्वितीय बैट्स एंड बॉल्स ग्रुप्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी के तीसरे दिन का मैच आरएस क्रिकेट एकेडमी हरिद्वार और दून स्टार्स के बीच खेला गया। दून स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.3 ओवरों में 108 रन बनाए। प्रिंस राणा ने 18 व शान ने 11 रन बनाए। आरएस क्रिकेट एकेडमी से राहुल ने 3 व प्रियांशु और गौरव ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी आरएस क्रिकेट एकेडमी ने 17.3 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रियांशु ने 23 व गौरव ने नॉट आउट रहते हुए 22 रन बनाए। आरएस क्रिकेट एकेडमी ने मैच 6 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मैच पुरोहित क्रिकेट एकेडमी व जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाना था, लेकिन जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के न आने के कारण पुरोहित क्रिकेट एकेडमी को बाई मिल गयी। आरएस क्रिकेट एकेडमी के गौरव मैन ऑफ द मैच रहे। पूल ए से माईटी क्रिकेट एकेडमी व दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी व पूल बी से पुरोहित क्रिकेट एकेडमी जबकि जीएसआर क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस मौके पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मान सिंह तोपवाल, प्रोसेन जीत राइडर, रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें