फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

भाजपा व भाजयुमो मुनिकीरेती मंडल के कार्यकर्ताओं ने टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का नगर क्षेत्र में आगमन पर स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष कुकरेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर के समीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रावत को जिले का प्रभारी मंत्री बनाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। डॉ. रावत ने मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आसन्न निकाय व लोकसभा चुनावों में बूथ स्तर पर कार्य करते हुए पार्टी को भारी बहुमत दिलाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शविमूर्ति कंडवाल, अनिल बडोला, दिनेश कोटियाल, सूरजमणि भट्ट, सुरेंद्र रतूड़ी, अभिषेक शर्मा, राकेश भट्ट, सचिन पैन्यूली, आशीष जोशी, मनीष कुकरेती, सोहन नेगी, रोहित गोदियाल, मयंक बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें