फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा लाल पलेठी डोबलियालों के ग्राम प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकास खंड देवप्रयाग की ग्राम पंचायत पलेठी डोबलियालों में ग्राम प्रधान (अनुसूचित जाति पुरुष आरक्षित) के लिए हुए उपचुनाव में हीरालाल विजयी रहे, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मक्खन लाल को 158 वोटों से पराजित किया।
विज्ञापन

गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में पलेठी डोबलियालों के ग्राम प्रधान के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल ने ग्राम प्रधान पद पर हीरा लाल पुत्र संत लाल के विजयी होने की घोषणा की। 542 मतदाताओं की ग्राम पंचायत में मात्र 243 मत पड़े थे। इसमें हीरालाल को 199 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मक्खन लाल को 41 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं तीन मत रद्द हुए। ग्राम प्रधान मोहन दास के पिछले साल नवंबर में निधन होने से यह पद खाली हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें