श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग और नामामि गंगे परियोजना प्रबंधन की ओर से अल्केश्वर स्थित घाट पर योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि योग केवल व्यायाम ही नहीं निरोग जीवन का आधार भी है।
योग शिविर में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि योग भारत की धरोहर है। विश्व को योग का तोहफा भारत ने ही दिया है। कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं निरोग जीवन का आधार भी है। शिविर में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी दी। दिल्ली व गुजरात से आए तीर्थ यात्रियों ने भी योग शिविर में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम आयोजन समिति के डा. सर्वेश उनियाल ने कहा कि उमंग की ओर से हरिद्वार, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग व चमोली में भी शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. मोहन पंवार, मोहन नैथानी, महेश डोभाल आदि मौजूद रहे।े। वहीं विवि के योग विभाग की ओर से बिड़ला परिसर स्थित इंडोर में योग शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा स्टॉप टीयर्स संस्था, केंद्रीय विद्यालय, भारत स्वाभिमान न्यास, जीबी पंत शोध संस्थान, मेडिकल कालेज में भी शिविर आयोजित किया गया। एनआईटी में निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी, कुलसचिव कर्नल सुखपाल, सहायक कुलसचिव डा. विनीता नेगी आदि मौजूद थे।
>>>>
विधायक और एसडीएम सहित लोगों ने किया योग
देवप्रयाग/कीर्तिनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पालिका की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर में नगर व आस-पास क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया। राजकीय महाविद्यालय नैखरी में भी योग शिविर आयोजित किया गया। वहीं कीर्तिनगर में आयोजित योग शिविर में स्थानीय विधायक विनोद कंडारी, एसडीएम नूपुर वर्मा ने भी प्रतिभाग किया। शिविर में सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम आदि आसन कराए गए।