फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

डोईवाला। आदर्श समिति की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बच्चों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों पर ही समाज और देश की बेहतरी का जिम्मा है। ईमानदारी से की गई मेहनत का परिणाम सकारात्मक होता है। समाजसेवी अनिल चौधरी ने कहा कि मेधावी समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। संरक्षक नवीन चौधरी और कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य बनाकर परिश्रम करना चाहिए। संस्था अध्यक्ष आशा कोठारी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति द्विवेदी, मोहित शर्मा, रविंद्र बैलवाल, दर्शन सिंह सजवाण, ऋषि नेगी, दिनेश भट्ट, आशिक अली खान, राकेश शर्मा, महेंद्र भारत, सुधांशु सहित कई विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें