फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब परिणाम वाले स्कूलों के गुरूजी पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में शून्य या बेहद कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के टीचरों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई तय है। बीते दिनों शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की समीक्षा बैठक के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से खराब परिणाम वाले स्कूलों और टीचरों की सूची तबल की है। साथ ही अध्यापकों की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें, बीते दिनों शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर इंटरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान तमाम जिलों में के विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शून्य या फिर बेहद कम होने की बात सामने आई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री ने घोर आपत्ति जताते हुए संबंधित स्कूलों के टीचरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा मंत्री के आदेश के क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों से ऐसे स्कूलों और टीचरों का ब्योरा मांगा है। इसके अलावा बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले टीचरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए निदेशालय को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। बहरहाल इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें