फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद विकास गुरुंग की याद में बनेगा स्मृति द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

श्यामपुर। हंस फाउंडेशन शहीद विकास गुरुंग की स्मृति में गुमानीवाला में स्मृति द्वार का निर्माण कराएगा। हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने बुधवार को गुमानीवाला के गुलरानी फार्म स्थित शहीद विकास के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गुमानीवाला गुलरानी फार्म स्थित आवास पर पहुंचे पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने शहीद विकास के माता-पिता से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने संस्था की ओर से क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग की स्मृति में द्वार बनाने की घोषणा की। बताया कि स्मृति द्वार बनने से आने वाली पीढ़ी भी शहीद के बारे में जान सकेंगी। इसके लिए जल्द माता मंगला से स्मृति द्वार निर्माण की स्वीकृति ली जाएगी। उधर गोरखाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पद्म सिंह थापा भी शहीद विकास के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत राजेश व्यास, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, सतीश क्षेत्री, अजीत गुरुंग, अशोक थापा, शूरवीर सिंह बिष्ट, राजेश पयाल, माया घलै, अजीत गुरुंग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें