ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
दून इंस्टीट्यूट ग्राउंड श्यामपुर ऋषिकेश में आयोजित द्वितीय बैट्स एंड बॉल्स ग्रुप्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी के पहले दिन का मैच जीएसआर क्रिकेट एकेडमी देहरादून व आरएस क्रिकेट एकेडमी हरिद्वार के मध्य खेला गया। आरएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर जीएसआर को पहले बलेबाजी करने को आमंत्रित किया। जीएसआर की टीम 29.1 ओवरों में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जिसमे भाव ने 40 व शुधांशू ने 28 रन बनाए। आरएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से निकित ने 4 व हनु और राहुल ने 2-2 विकेट लिए।
बल्लेबाजी करने उतरी आरएस क्रिकेट एकेडमी 18.4 ओवरों में मात्र 89 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमे मुदित ने 27 व विपुल ने 14 रन बनाए। जीएसआर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शाश्वत व उत्तरांश ने 3-3 और शुधांसु ने 2 विकेट लिए। जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के शुधांसु मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मान सिंह तोपवाल, रविन्द्र भंडारी आदि मौजूद रहे।