फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस छात्रों की पीएम से मिलने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि मामले को लेकर पिछले 27 दिनों से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने शासन-प्रशासन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय दिलाने का अनुरोध किया है। कहा कि आंदोलित छात्र अपनी समस्या प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाना चाहते हैं। धरनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कार्यकारी अध्यक्ष पन्नालाल गोयल और एनएसयूआई नेता प्रीयेश वर्मा ने राज्य सरकार की छात्र विरोधी नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की उपेक्षित कार्यशैली से आयुर्वेदिक कॉलेजों के विद्यार्थियों को लंबे समय तक आंदोलन चलाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, गोपाल सिंह, रेखा बहुगुणा, अनुज नौटियाल, मोहित बगवाड़ी, सुमित शर्मा, विनोद कुंवर, कनिका सुयाल, अपर्णा पांडेय, ज्योति पंवार आदि मौजूद थे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने आंदोलित छात्रों को धरना समाप्त करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें