फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी पार्क प्रशासन ने की आदमखोर की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज के समीपवर्ती गांवों में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को चिह्नित कर लिया है। पार्क निदेशक ने रेंज के जंगल में तैनात शूटर को आदमखोर गुलदार को देखते ही शूट करने के लिए कहा है। मोतीचूर रेंज में चार साल के भीतर 20 लोगों को मौत के घाट उतार चुके आदमखोर गुलदार को शूट करने के लिए पार्क की टीम दिन-रात एक किए हुए हैं, लेकिन चिह्नित गुलदार अभी तक शूटर के गन प्वाइंट से दूर है।
पार्क प्रशासन ने आदमखोर की पहचान कैमरा ट्रैप के माध्यम से की है, जिसकी फोटो शूटर के साथ ही ट्रैंकूलाइज गन के साथ तैनात वनकर्मियों को भी दी गई है। शातिर गुलदार लगातार उन्हें गच्चा देने में लगा है। निदेशक सनातन सोनकर का कहना है कि जल्द ही आदमखोर को शूट कर लिया जाएगा। जंगल में जमे शूटर डॉ. प्रशांत को चिह्नित गुलदार को तत्काल शूट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


13 में से पांच गुलदार किए शिफ्ट
गुलदार के लगातार हमले की घटनाओं को देखते हुए अभी तक पार्क प्रशासन की टीम पांच गुलदार को पकड़ चुकी है। इनमें दो गुलदारों को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। जबकि तीन को रवासन रेंज में छोड़ा गया है। रेस्क्यू सेंटर में गुलदारों की मेडिकल जांच की जा रही है। यह सभी गुलदार मोतीचूर से लेकर नेपालीफार्म तक के जंगल एरिया में सक्रिय थे।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे शूटर लखपत सिंह
आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शूटर लखपत सिंह को मंगलवार को मोतीचूर रेंज में पहुंचना था, मगर वह नहीं पहुंच सके। निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि व्यस्तता के चलते वह नहीं पहुंच पाए हैं। बताया कि लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है। एक-दो दिन के भीतर शूटर लखपत रेंज पहुंच जाएंगे।
कोट्स
आदमखोर गुलदार को चिह्नित कर लिया गया है। अभी तक वह शूटर की पहुंच तक नहीं आ पाया है। गुलदार काफी शातिर है। जल्द ही उसे शूट कर दिया जाएगा।
- सनातन सोनकर, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें