ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
एलटी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग पर बेरोजगार एलटी प्रशिक्षित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
भेजे गए ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों को भरने के लिए सत्र 2017-18 के लिए जो विज्ञप्ति निकाली है। उसमें कुल 1289 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जबकि, हकीकत में विभाग में शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं। अब भी रिक्त पदों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। कहा रिक्त पदों में बढ़ोतरी होने पर एलटी प्रशिक्षितों को सेवायोजन के ज्यादा अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने पदों में बढ़ोतरी करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में सुनीता पंवार, अश्वनी कुमार, प्रमोद प्रसाद, मधुसूदन कुकरेती, विकास सकलानी, संतोष, दिनेश, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।