फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टऑफिस में तीन सप्ताह से कामकाज पड़ा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में स्थित पोस्ट ऑफिस में ब्रॉडबैंड की मशीनें फुंक जाने से तीन सप्ताह से कामकाज ठप पड़ा है। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र पोस्टऑफिस में काम सुचारु नहीं हुआ तो मुख्य डाकघर गोपेश्वर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

एक जून को पोस्ट ऑफिस नंदप्रयाग में ब्रॉडबैंड की मशीनें फुंक गई थी तब से यहां संचार सेवा ठप पड़ी है। शिकायत के बाद भी मशीनों को ठीक नहीं किया गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापार संघ अध्यक्ष शक्तिपाल सिंह चौहान, संजय रौतेला, नरेंद्र सिंह कठैत, जगदीश प्रसाद सती और गुड्डू राजा का कहना है कि पोस्ट ऑफिस नंदप्रयाग से थिरपाक, मंगरोली, मटई, झूलाबगड़, मासौं, सरतोली, भतंग्याला, पुरसाड़ी और भौंती बेडुला गांवों के ग्रामीण डाक सेवा के लिए यहां पहुंचते हैं लेकिन यहां न तो लेन-देन हो पा रहा है और न ही रजिस्ट्री व अन्य डाक सेवाएं सुचारु हैं। डाक अधीक्षक डीएस परमार का कहना है कि उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। मशीनों को ठीक करने के लिए टेक्नीशियन की टीम बुधवार तक पहुंच जाएगी। जल्द ही डाकघर में नेटवर्क सुविधा बहाल कर कामकाज सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें