फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन में पुलिस ने भरे राजमार्ग के गड्ढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

बारिश की वजह से तपोवन में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए मुनिकीरेती पुलिस रविवार को सड़क पर उतरी। इस दौरान थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर हाईवे के गड्ढों पर मिट्टी से पैचवर्क किया। बताया कि इस बाबत प्रशासन को अवगत कराया गया है और हाईवे को दुरुस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

तपोवन क्षेत्र में बदरीनाथ राजमार्ग पर बारिश के चलते जगह-जगह गड्ढे हो पड़े हैं, जिसकी वजह से अक्सर क्षेत्र में स्लो ट्रैफिक और जाम की समस्या बनी रहती है। पुलिस ने एसडीएम नरेंद्रनगर से हाईवे की मरम्मत की मांग की है मगर इस दिशा में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। रविवार को खुद मुनिकीरेती के थानाध्यक्ष ही गड्ढों को भरने के लिए सड़क पर उतर गए। उन्होंने वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार व पुलिसकर्मियों के साथ तपोवन क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढों को राजमार्ग किनारे पड़ी मिट्टी से भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें