फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनियमिताओं का आरोप, भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

बारुवाला बक्सरवाला मार्ग निर्माण में अनियमितता बरतने के खिलाफ ग्रामीणों ने रोष जताया है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है। लोक निर्माण विभाग डोईवाला परिक्षेत्र में इन दिनों बारुवाला बक्सरवाला मार्ग निर्माण का काम चल रहा है। शनिवार को सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आक्रोश जताया। कुसुम मनवाल ने बताया कि मार्ग निर्माण में कोताही बरती जा रही है। सड़क बनाने में उच्च गुणवत्ता का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
खराब सड़क बनने से भविष्य में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पंवार ने कहा कि विभाग की उपेक्षित कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। लिहाजा विभाग को गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिए। कान्हरवाला ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने कहा कि सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। ग्रामीण सुरेश मनवाल, बलबीर चौहान, नारायण सिंह, जगदीश सिंह, राजू पंवार, ध्रुव और जगमोहन आदि ने उच्च गुणवत्ता की सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सड़क निर्माण का काम अभी हाल ही में शुरू किया गया है। बरसात में सड़क निर्माण में परेशानियां होती हैं। विभाग मानकों के अनुरूप काम कर रहा है। यदि कहीं त्रुटि होगी तो दुरुस्त कर दी जाएगी।
-- शिवेंद्र अष्टवाल, अपर सहायक अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें