ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
ईद-उल- फितर का त्योहार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने उत्साह से एक दूसरे को गले लगाकर बधाईयां दी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शनिवार को क्षेत्र में सुबह 9 बजे से ईदगाह तेलीवाला, कुड़कावाला, न्यामवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट और नगर क्षेत्र डोईवाला आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। तेलीवाला ईदगाह पर मुफ्ती करामत हुसैन ने ईद की नमाज अदा कराई। ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और नमाज अदा करने का तरीका भी बताया। नमाज के बाद मुस्लिमों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक दी। घरों में शीर और मिष्ठान बांटे गए। बाजारों में चहल पहल रही। परिजन अपने बच्चों को भी नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में लेकर गए।
हिंदु समुदाय के लोगों के अलावा ने जनप्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों के घरों में पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, किसान सेवा सहकारी डायरेक्टर करन बोरा, समाजसेवी राजन गोयल, सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी, सुरेंद्र खालसा, अजय राजपूत, हाजी अमीर हसन, जाहिद अंजुम, डॉ. सादिक अली, विशाल मनवाल, सागर मनवाल, धीरेंद्र चौहान, मधु थापा, अकरम अली, प्रदीप बंगा, सुनील सैनी, अश्वनी गुप्ता, रोहित क्षेत्री, अनीस अहमद, शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल आदि ने मुबारक दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।