फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क में धमाल मचाएंगी दून की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनाली और अंशिका का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
भाऊवाला स्थित दून हैरिटेज स्कूल में पढ़ने वाली सोनाली रावत और अंशिका दूमाका का चयन फुटबॉल की अंडर-17 नेशनल टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी 16 जुलाई को डेनमार्क में शुरू होने वाले इंटरनेशनल फुटबॉल कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस चयन से क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि पर शोकर फाउंडेशन ने उन्हें 50-50 हजार और स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी सोती ने 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोनाली सुद्धोवाला निवासी राजेंद्र सिंह रावत और अंशिका धूलकोट निवासी संदीप दूमाका की पुत्री है। दोनों दून हैरिटेज स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्राएं हैं। दोनों ने कोच गुंजन थापा के नेतृत्व में कड़ी मेहनत कर इंडियन टीम में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच और प्रधानाचार्या को दिया है। उन्होंने बताया कि इंडियन टीम में जगह बनाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें