फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर जुबिन ने मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर हनोल स्थित मंदिर में अपने आराध्य देवता महासू देवता के दर्शन किए। उन्होंने देवता को साढ़े 15 तोले का सोने का छत्र अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता समेत मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप मंदिर का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर को पांचवें धाम का दर्जा देने के लिए वह जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही जुबिन मंदिर परिसर से बाहर निकले वहां मौजूद लोगों में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मच गई। इससे पूर्व बीते बुधवार को जुबिन अपने पिता रामशरण नौटियाल और माता नीना नौटियाल के साथ हनोल पहुंच गए थे। जहां उन्होंने देर रात्रि गीतों की भी प्रस्तुति दी। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे उन्होंने अपने आराध्य महासू देवता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य नारायण सिंह, मेाहन लाल सेमवाल, महेश कुमार, रघुवीर सिंह रावत, सहायक बजीर सुनील जोशी, पुजारी गीता नौटियाल, प्रबंधक मुन्ना नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें