फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईई पर कर्मियों से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन ने परियोजना वितरण खंड (यूजेवीएनएल) डाकपत्थर के अधिशासी अभियंता विमल स्वरूप बहुगुणा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को डाकपत्थर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने ईई के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और निगम के कमरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर निकालने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को संगठन से जुड़े पदाधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में उक्त मांगों के समर्थन में डीजीएम नृपेंद्र कुमार की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता से वार्ता कर रहे थे, लेकिन इस दौरान अधिशासी अभियंता ने प्रांतीय अध्यक्ष के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता ने खुद को उच्चाधिकारी का संरक्षण प्राप्त होने की बात करते हुए उक्त मांगों पर किसी भी कार्रवाई से साफ मना कर दिया। जिसके बाद कर्मचारी महाप्रबंधन कार्यालय में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रबंधन उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो संगठन को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद रियाज, गोपाल बिहारी, संजीव कुमार, मनीष बहुगुणा, चंद्र शेखर पुरोहित, धीरेंद्र पंत, विमल कुमार, विशाल गुप्ता, मुकुल द्विवेदी, रोहताश श्रीवास्तव, सेवाराम, हिमांशु भट्ट, सागर राघव, संजय, शंकर, विकास पुंडीर, दीप चंद पंत, सरताज, मान सिंह, धर्मवीर, मदन मोहन, पूजा, रेखा, सुमित्रा, चित्रा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें