फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माईटी क्रिकेट व सुपर क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर में आयोजित दूसरे बैट एंड बॉल ग्रुप्स अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में माईटी क्रिकेट एकेडमी व सुपर क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को माईटी क्रिकेट एकेडमी व दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी के बीच पहला मुकाबला हुआ। जिसमें माईटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 204 रन बनाए। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई। माईटी क्रिकेट एकेडमी को 13 रन से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच सुपर क्रिकेट एकेडमी दिल्ली व ओम क्रिकेट एकेडमी देहरादून के मध्य खेला गया। जिसमें सुपर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 241 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य साधने मैदान में उतरी ओम क्रिकेट एकेडमी की टीम 199 रन पर सिमट गई। सुपर क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला 42 रन से जीत लिया। माईटी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी साहिल व सुपर क्रिकेट एकेडमी के पीयूष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मान सिंह तोपवाल, शशांक, रविंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें