फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की राह पर अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को निस्तारण नहीं होने से नाराज हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र मांगों का हल करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को बैराज रोड स्थित सिंचाई विभाग के परियोजना खंड कार्यालय में मंच से जुड़े कर्मचारियों ने बैठक की।
इस दौरान मंच के शाखा संयोजक राजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सरकार के समक्ष वर्ष 2005 के बाद नियुक्त विभिन्न विभागों के कार्मिकों को पुरानी पेंशन की सुविधा, यू-हेल्थ कार्ड, इंदु कुमार पांडे वेतन समिति की वेतन विरोधी संस्तुति को निरस्त करने और प्रत्येक कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान तीन अनिवार्य पदोन्नति देने आदि मांगों को रखा गया था, लेकिन इस पर अभी तक सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि राज्य सरकार ने इस मसले पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो अधिकारी व कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर विजयपाल सिंह कैंतुरा, राजीव गोस्वामी, राजेश लांबा, मनु गुप्ता, नितिन कुमार, बीएस नेगी, दिनेश थपलियाल, सुरेशचंद, लक्ष्मण प्रसाद खनाल, मनोहर चंद पांडे, रेशमा कुकरेती, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें