फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलकर्मियों ने फूंका सचिव का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

शासन द्वारा चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन समेत अन्य मदों में कटौती करने के विरोध में विभिन्न श्रमिक संघों ने शुगर मिल डोईवाला के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए गन्ना सचिव का पुतला फूंका। बताया कि सरकार ने एक आदेश जारी कर चीनी मिल कर्मचारियों को पूर्व में की गई वेतनमान बढ़ोतरी को खारिज कर दिया है। आदेश पहुंचने पर भड़के श्रमिकों ने बृहस्पतिवार को शुगर मिल गेट पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल हुए पंचायती राज कांग्रेस के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, युकां नगर अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा और युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार डोईवाला चीनी मिल की उपेक्षा कर रही है। बढ़ती महंगाई में वेतन कटौती अव्यवहारिक है। श्रमिक नेता विनोद शर्मा और गोपाल शर्मा ने कहा कि वेतन के साथ ही कर्मचारियों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा, अवकाश की राशि, मृतक आश्रित को नौकरी, एरियर, मकान और बिजली आदि की सुविधा को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक संगठन इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि सरकार के निर्णय के विरोध में निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विजय शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, अरविंद शर्मा, सुषमा चौधरी, राकेश कोठारी, प्रभुनाथ, विजय बाली, नरेश कुमार, विजय श्रीवास्तव, प्रताप रावत, राममिलन, राजेश सैनी, सतनाम सिंह, रमेश कुमार, नीना संधू, मदनमोहन बिज्लवाण आदि तमाम कर्मचारी और श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें