फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडोस्कोपी के लिए मरीज को नहीं जाना होगा राज्य से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

मैक्स अस्पताल देहरादून में इंटरवेशनल जीआई एंडोस्कोपी सर्जरी के लिए नया और बेहतर विकल्प उपलब्ध है। अस्पताल की ओर से बताया गया कि एंडोस्कोपी के लिए किसी भी रोगी को उत्तराखंड से बाहर नहीं जाना पडे़ेगा। अस्पताल ने यह सुविधा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मैक्स अस्पताल के सर्जन डॉ. रविकांत गुप्ता ने बताया कि एंडोस्कोपी का इस्तेेमाल बीमारियों के उपचार में भी किया जाने लगा है।
विज्ञापन

पहले एंडोस्कोपी का इस्तेमाल उन बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता था, जिसका पता बाहरी परीक्षण से नहीं लग पाता था। बीमारी के लक्षण देखने के लिए एंडोस्कोप को आंतों तक पहुंचाया जाता है। यह प्रक्रिया गेस्ट्रो सर्जन द्वारा की जाती है। बताया कि चिकित्सक कड़ी मेहनत और अभ्यास से ही इसमें दक्षता हासिल कर सकता है। मैक्स अस्पताल में एंडोस्कोपी की मदद से आंतों की बीमारी का इलाज शुरू किया गया है, जिससे रोगी की आंत की मेजर सर्जरी नहीं करनी पड़ती। बताया कि ऐसा करने से अब राज्य से किसी भी रोगी को एंडोस्कोपी के लिए दूसरे स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें