फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सी-कैब की पहिए जाम, मुसाफिर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

------------

मैक्सी-कैब के पहिए जाम, मुसाफिर परेशान
-- स्पीड कंट्रोल गवर्नर के विरोध में एसोसिएशन ने किया चक्काजाम
-- जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की पदाधिकारियों के साथ हुई नोकझोंक

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ट्रैकर-कमांडर-सूूमो एसोसिएशन ऋषिकेश ने प्रदेश में लागू हुए गति नियंत्रण यंत्र (स्पीड कंट्रोल गवर्नर) के विरोध में बृहस्पतिवार को चक्काजाम कर दिया। इस दौरान उक्त वाहनों से रोजाना सफर करने वाले नौकरी-पेशा व पर्वतीय रूटों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से ट्रैकर-कमांडर-सूमो एसोसिएशन से जुड़े कोई वाहन नहीं चले, जिसके चलते नटराज चौक व अन्य इलाकों में मुसाफिर वाहनों के लिए भटकते नजर आए। यात्रियों को रोडवेज व निजी परिवहन कंपनियों की बसों का सहारा लेना पड़ा। उधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने बताया कि स्पीड कंट्रोल गवर्नर के नियम को नहीं हटाया जाता है, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
दूसरी ओर बदरीनाथ नेशनल हाईवे स्थित ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट पर बृहस्पतिवार सुबह एसोसिशन के पदाधिकारी चक्काजाम करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें कुछ लोकल यूनियनों के वाहन राजमार्ग पर दौड़ते मिले, जिस पर यूनियन पदाधिकारियों ने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। वाहनों के रोकने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों को वाहन नहीं रोकने के लिए कहा, तो वह बिफर गए। इस दौरान पुलिस और पदाधिकारियों में नोकझोंक हो गई। काफी देर तक चली बहस में पुलिस के समझाने पर पदाधिकारी मान गए। मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, संजय, सरदार त्रिलोक सिंह, बीजेंद्र रावत, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीड गर्वनर का कर रहे हैं विरोध
एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सवारी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके अनुपालन में राज्य सरकार ने प्रदेश में इसे लागू कर दिया है। बताया कि पहाड़ी रूट पर चलने वाले एसोसिएशन के वाहनों की गति स्पीड कंट्रोल गवर्नर के मुताबिक 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। जबकि उनके वाहन 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ही पर्वतीय रूटों पर चलते हैं। स्पीड गवर्नर को इंजन के पंप से जोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से ईंधन की खपत इंजन में कम होगी। लिहाजा, वाहनों का इंजन जल्द खराब होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें