फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य के लाभ में रोड़ा अटकाने पर गुस्सा में पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्रामसभा हरिपुरकलां में सपेरा बस्ती के 42 परिवारों सौभाग्य योजना को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारण, बस्ती के लिए ऊर्जा निगम के केबल बिछाने पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने आम रास्ते पर हक जताते हुए रोड़ा अटका दिया है, जिस पर पात्र परिवारों में गुस्सा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से उक्त भूमि की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सपेरा बस्ती के पात्र परिवार बृहस्पतिवार को हरिपुरकलां के प्रधान सतेंद्र धमांदा की अगुवाई में एसडीएम हर गिरि से मिलने पहुंचे। बताया कि प्रधानमंत्री की हर घर सहज बिजली योजना (सौभाग्य) के तहत उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिस पर निगम ने मुहर लगाते हुए बिजली सप्लाई के लिए बस्ती की सड़क से केबल बिछानी शुरू की, जिस पर कुछ लोगों ने आम रास्ते पर मालिकाना हक जताते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र भूमि की जांच नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है, जिस पर एसडीएम ने पात्र परिवारों की समस्या को सुनने के बाद उन्हें उक्त भूमि की जल्द जांच कराने का भरोसा दिया। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर विनोद भट्ट, तारादत्त जोशी, पंकज शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, देवदत्त शर्मा, सुरेश नेगी, राहुल सती, रोहन गोस्वामी, पूजा देवी, बिंद्रा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें