ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सतगुरु की सेवा सफल है जो को करे चित जाए... के आदेशानुसार 84 श्रद्धालुओं का दशमेश यात्रा जत्था श्री हेमकुंड साहेब के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार को जत्थेदार दलीप सिंह व सरदार हरपाल सिंह सेठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे के मुख्य सेवादार जत्थेदार अमरीक सिंह, बलजिंदर सिंह, दया सिंह, जगप्रति सिंह ने बताया कि यात्रा का पहला पड़ाव गुरुद्वारा ऋषिके श, गोबिंद घाट के बाद श्री हेमकुंड साहेब के लिए रवाना होगा। इसके बाद श्री हेमकुंड साहेब के दर्शन कर जत्था 19 जून को वापस दून लौटेगा। दशमेश यात्रा जत्था के संरक्षक सरदार हरपाल सिंह सेठी ने कहा कि आने वाले समय में गुरुद्वारा मणिकरण साहेब एवं सचखंड हजूर साहेब की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे है। इस अवसर पर सरदार ब्रिजेंदर पाल सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, टीएस आनंद, गुरनाम सिंह, भजनपाल सिंह, चरनजीत सिंह, हरचरन सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।