फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी हड़ताल: 200 से अधिक गांवों मे थमा आवागमन-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। यहां टैक्सी वाहनों की हड़ताल से 200 से अधिक गांवों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। जरूरी कामकाज के लिए बाजारों की ओर रुख करने वाले ग्रामीणों को मीलों पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ा।
टैक्सी चालकों की हड़ताल ने यहां पहले दिन ही व्यापक असर दिखाया है। मुुख्य मार्गों पर हालांकि बसों के संचालन से राहत दिखी, लेकिन ग्रामीण मार्गों पर एक भी टैक्सी नहीं चली। कर्णप्रयाग में नौ, नारायणबगड़ में सात, थराली में 14, देवाल में चार और गैरसैंण में छह से अधिक मोटर मार्गों का आवागमन केवल टैक्सियों के सहारे हैं। बृहस्पतिवार को एक भी टैक्सी नहीं चलने यहां आवागमन पूरी तरह बंद रहा। सैंज गांव के युवक योगंबर सिंह ने बताया कि जरूरी काम से बाजार जाने के लिए सात किमी पैदल चलकर लंगासू पहुंचे। देवाल केल्वाणी गांव की दीपा देवी अपने बच्चे की जांच के लिए तीन घंटे तक सड़क पर टैक्सी का इंतजार करती रही, लेकिन टैक्सी नहीं मिलने पर घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी भी हुए पैदल
कर्णप्रयाग। सरकारी विभागों में अनुबंध पर लगे टैक्सी वाहनों के भी हड़ताल में शामिल होने से विभिन्न विभागों के अधिकारी भी पैदल हो गए हैं। बता दें कि पीएमजीएसवाई, लोनिवि, दुग्ध विकास सहित कई विभागों में टैक्सियों को अनुबंध पर लिया गया है। ब्यूरो

इन संपर्क मार्गों पर प्रभावित रहा यातायात

सोनला-कंडारा-सिलंगी
कर्णप्रयाग-नैनीसैंण
बगोली-कोटी-जैंटा
सिमली-रतूड़ा-बैनीताल
सिमली-शैलेश्वर
उज्जवलपुर-डुंग्री जसपुर
आदिबदरी-सिलपाटा
धारडुंग्री-मैखुरा
जयकंडी-मैखुरा
नारायणबगड़
मींग गदेरा-हंसकोटरी-गडनी,
डांगतोली-निलाड़ी-देवपुरी
नारायणबगड़-कौब
भगोती-गडसिर-झिंझौंणी
नारायणबगड-परखाल-डुंग्री
रैंस-चोपता
चिरखून-भटियाणा-कोठली
थराली
थराली-डुंग्री-रतगांव
थराली-कोलपुड़ी
थराली-गेरूड़
थराली कुराड़
थराली-पार्था
थराली-गोठिंडा
सौंगाव-जूनीधार
नंदकेशरी-जौंला
नंदकेशरी-चिड़िंगा
थराली-सेरा
थराली-मालबज्वाड़
थराली-कस्बीनगर
नंदकेशरी-ग्वालदम
कुलसारी-मेटामल्ला-धारबारम-गैरबारम
देवाल-
देवाल-खेता
देवाल-सवाड़-चौंड
लोहाजंग-वाण
हाटकल्याणी-बेराधार
गैरसैंण।
धुनारघाट-बाटाधार
गैरसैंण-पजयाणा
पांडवाखाल-कुनीगाड़
आगरचट्टी-पतलचौंरा
रोहिड़ा-गौल
दिवालीखाल-भराड़ीसैंण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें