फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में पशुअस्प्ताल में मिली एक्सपायरी डेट की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नौटी पशु अस्पताल में विभाग ने पशुपालकों के लिए एक्सपायरी डेट की दवाएं रखी थीं। यह बात बुधवार को एसडीएम के छापे के दौरान उजागर हुई। हालांकि एसडीएम ने पशु अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों को एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम जीआर बिनवाल नौटी पहुंचे। यहां एसडीएम ने नौटी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम बिनवाल ने बताया कि अस्पताल में तैनात डाक्टर 29 मई से नहीं आए, जबकि निरीक्षण के दौरान दो वार्ड ब्वाय भी अस्पताल में नहीं मिले। अस्पताल प्रबंधन से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं पशु अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, कर्मचारी तो मिले, लेकिन अस्पताल में अधिकतर दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। इन्हें नष्ट करने के लिए कहा गया। इस बीच क्षेत्र में चार सरकारी राशन की दुकानें बंद पाई गईं, जबकि एक मात्र खुुली दुकान पर महज एक माह का राशन पाया गया। एसडीएम ने कहा कि बरसात में तीन माह कर राशन एडवांस में होना चाहिए। राशन नहीं बंटने पर पूर्ति विभाग से स्प्ष्टीकरण मांगा जाएगा।

छत पर थीं सवारियां, सीज
कर्णप्रयाग। नौटी मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एसडीएम ने एक वाहन सीज कर दिया। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि वाहन में ओवरलोडिंग के तहत छत पर सवारियां थीं, जबकि वाहन चालक के पास एक भी दस्तावेज नहीं थे। इसके चलते वाहन सीज कर दिया गया। वहीं एक अन्य वाहन का यातायात नियमों के विरुद्ध चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें