फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की टैक्सी-मैक्सी यूनियन आज से करेंगी चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। वाहनों पर स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रण यंत्र) लगाए जाने के विरोध में राज्य की टैक्सी-मैक्सी यूनियन ने आज बृहस्पतिवार से बेमियादी चक्का जाम का ऐलान किया है। परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने के लिए छोटे वाहनों पर स्पीड गवर्नर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल टैक्सी-मैक्सी महासंघ के प्रदेश सचिव जगमोहन सिंह का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें तीखे मोड़ और लंबी दूरी तक चढ़ाई वाली हैं। स्पीड गवर्नर लगाने से चढ़ाई पर वाहन गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। जय लाटू देवता टैक्सी आनर्स एसोसिएशन मुंदोली के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि परिवहन विभाग की ओर से वाहनों पर गति नियंत्रण यंत्र लगाने का फैसला वापस नहीं लिया गया है, लिहाजा बृहस्पतिवार से चक्का जाम का एलान कर दिया गया है।

इनसेट-------------

चार धाम यात्रा होगी प्रभावित
गोपेश्वर। इन दिनों चार धाम यात्रा चरम पर है। टैक्सी यूनियनों के प्रस्तावित चक्का जाम से यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। अधिकांश तीर्थयात्री कर्णप्रयाग, जोशीमठ और रुद्रप्रयाग से टैक्सियों से ही बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। चक्का जाम से तीर्थयात्रियों को दिक्कत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब नब्बे फीसदी यातायात का जिम्मा टैक्सियों पर ही है। चक्का जाम से ग्रामीणों को भी लंबी दूरी पैदल ही नापनी पड़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें