फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालवाला क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश/मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

ढालवाला क्षेत्र में पेयजल किल्लत के चलते क्षेत्र के सैकड़ों परिवार परेशान हैं। उन्होंने इस मामले में जल संस्थान की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया। बताया गया कि जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं होने से लोगों को गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा हैं, मगर विभागीय अधिकारियों द्वारा जनता की समस्या की अनदेखी की जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला उनियाल ने बताया कि कई दिनों से ढालवाला क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है। समस्या के बाबत जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है।
क्षेत्र की जनता की मांग पर ढालवाला में पेयजल ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया, लेकिन ढालवाला में बनाए गए टैंक से स्थानीय लोगों को ही सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने जल संस्थान से क्षेत्र में अविलंब पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है। चेताया कि जल्द जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो लोगों को लामबंद कर विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यही स्थिति चौदहबीघा क्षेत्र की भी है। स्थानीय निवासी कलम सिंह कंडारी, राजेश्वर उनियाल आदि ने बताया कि क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान की ओर गौर नहीं कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अक्सर पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। निर्धारित समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने से खासकर ऐसे परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिन्होंने अपने निजी हैंडपंप नहीं लगाए हैं। उन्होंने विभाग से जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें