फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में रुका विद्युत लाइन बिछाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
विज्ञापन

हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती में सौभाग्य योजना के तहत मिलने वाले बिजली कनेक्शनों को लेकर ऊर्जा निगम को फजीहत झेलनी पड़ी। लाभार्थियों के लिए बिछाई जाने वाली विद्युत लाइन की भूमि पर विवाद के चलते निगम कर्मियों को पोल लेकर बैरंग लौटना पड़ा। मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम हरिपुरकलां की सपेरा बस्ती में सौभाग्य योजना के 42 लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन देने से पहले बिजली की लाइन बिछाने के लिए पहुंची थी।
बस्ती तक विद्युत सप्लाई पहुंचाने के लिए लाइन बिछाने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से दर्जन भर से अधिक पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया था कि उक्त भूमि स्वामियों ने उसे निजी भूमि बताकर कार्य रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले उक्त भूमि के बाबत राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से भी ऊर्जा निगम को भूमि की जांच के बाबत पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


कोट्स
उक्त भूमि पर जांच के बाद सपेरा बस्ती में लाभार्थियों को कनेक्शन दिए जाने के लिए ठेकेदार द्वारा पोल लगाने का कार्य किया जा रहा था। भूमि स्वामियों द्वारा आपत्ति दर्ज करने के चलते पोल लगाने का कार्य बीच में रोकना पड़ा है। फिलहाल ठेकेदार विद्युत पोलों को लेकर वापस लौट गया है।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, एसडीओ, ऊर्जा निगम।

कोट्स
सपेरा बस्ती निवासियों को सरकार की योजना के तहत संयोजन मिलने थे। विद्युत पोल लगाने को लेकर जिस भूमि को निजी बताकर विवाद की स्थिति पैदा की गई असल में वह भूमि पंचायत की है। जिसके लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई जाएगी।
- शिवानी भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिपुरकलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें